BREAKING NEWS

Home » Breaking » सट्टेबाज़ गगन-मनु ने साथियों सहित खोली लाटरी की 100 दुकानें कंगाल कर रही सेंट्रल हलके के लोगों को

सट्टेबाज़ गगन-मनु ने साथियों सहित खोली लाटरी की 100 दुकानें कंगाल कर रही सेंट्रल हलके के लोगों को

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में पिछले लंबे समय से चल रहे सट्टे का खेल अब विराट रूप धारण कर चुका है। सट्टेबाजों ने मात्र सेंट्रल हलके में ही 100 से ज़्यादा दुकानें खोलकर जहां लोगों को रोज़ाना लूटने का कारोबार खोल लिया है वहीं उन्होंने अपनी मोटी कमाई का ज़रिया भी बना लिया है। मशहूर सट्टा कारोबारी मनु,गगन ओर कालू ने मिलकर जहां सैंकड़ों दुकानें खोली हैं वहीं उनकी एक दुकान में लाटरी की शाम तक 15 से 20 हजार रूपए की कमाई हो रही है। जिससे साफ है कि जालंधर पुलिस को इनकी तरफ़ देखकर भी इनको इगनोर करना ही पड़ेगा। सट्टा कारोबार की दुकानें कुछ समय पहले बंद थी कुछ दिन पहले भी सट्टा मार्केट बंद हो गई पर बुधवार से ये दुकानें फिर से खुल गई जिनकी दर्जनों वीडियो भी सामने आ गई है। सट्टे की इन दुकानों की वीडियो जारी करने के बाद देखते हैं कि पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। हांलाकि विधायक रमन अरोड़ा पर उन्हीं सट्टेबाजों को पूरी शरण देकर रखने का आरोप लगा था।