BREAKING NEWS

Home » Breaking » जालंधर वेस्ट में गोली चलने से व्यक्ति की मौत,परिवार ने बताया ये कारण

जालंधर वेस्ट में गोली चलने से व्यक्ति की मौत,परिवार ने बताया ये कारण

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर के काला संघिया रोड पर बुधवार शाम को गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हों गई। घटना काला सिंघा रोड पर स्थित अमर एनक्लेव कॉलोनी में हुई है। मृतक की पहचान हरीष चंद्र उम्र 72 साल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली लगने से मरने वाले हरीश के परिवार के बयानों के बाद पुलिस जाँच में जुटी है कि गोली कैसे चली।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसीपी वेस्ट सर्वणजीत सिंह ने बताया कि काला संघिया रोड पर स्थित अमन एंक्लेव में गोली चलने की सूचना मिली थी। गोली चलने के सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृत्क अपने लाइसेंसी 12 बोर घर के बाहर बैठकर साफ कर रहा था। जिसको लेकर अचानक गोली चल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।