BREAKING NEWS

Home » Breaking » इंस्पेक्टर भूषण कुमार मामले में इस बढ़े अधिकारी पर POSCO ACT करने के आदेश

इंस्पेक्टर भूषण कुमार मामले में इस बढ़े अधिकारी पर POSCO ACT करने के आदेश

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर के थाना फिलौर के इंस्पेक्टर भूषण कुमार के द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने व दूसरी महिला से वीडियो काल पर अश्लील बातें करने के मामले में अब एसएसपी दफ़्तर के बड़े अधिकारी पर एफ़आइआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं जिससे अब बाक़ी ज़िम्मेदार उच्चाधिकारों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। पंजाब राज बाल अधिकार सुरक्षा कमिशन ने आदेश जारी किए हैं कि फिल्लौर के डीएसपी सरवण सिंह  बल्ल पर तुरंत पोसको एक्ट लगाओ ओर उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए वहीं उन्होंने भूषण कुमार पर महिला के साथ अश्लील बातें करने का पर्चा दर्ज किया जाए ओर धारा 21 के साथ जोड़ा जाएं वही डीएसपी फिल्लौर बल्ल को तुरंत गिरफ्तार करके बताया जाए। इस मामले बाल आयोग के हस्तक्षेप के बाद आने वाले दो तीन दिनों में एसएसपी देहाती पर भी एक्शन होने जा रहा है।