BREAKING NEWS

Home » Breaking » जालंधर के MLA से गैंगस्टरों ने माँगी 5 करोड़ की फिरौती-बोले IGNORE किया तो पूरे परिवार को मार देंगे

जालंधर के MLA से गैंगस्टरों ने माँगी 5 करोड़ की फिरौती-बोले IGNORE किया तो पूरे परिवार को मार देंगे

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में मौजूदा विधायक ओर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के बाद उनसे पाँच करोड़ की फिरौती माँगी गई है। फिरौती गैंगस्टरों के नाम पर माँगी गई है ओर दो बार फोन करके उन्हें धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने विदेशी नंबर से पहले उन्हें  8 तारीख को फोन किया। आम आदमीं पार्टी के सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को गैंगस्टरो के नाम से 5 करोड़ की फिरौती मांग पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। रमन अरोड़ा ने फोन को इगनोर किया तो दोबारा से अगले दिन फिर उनहे धमकी भरा फोन आया। पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी गई है जो जाँच शुरू हो गई है।