BURNING NEWS✍️
पंजाब के पटियाला जिले के विधानसभा हलके सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं। वह रेप केस में गिरफ्तारी के वक्त हरियाणा के करनाल से फरार हुए थे। यह खबर तब सामने आ रही है, जब पठानमाजरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो चुका था।
पटियाला के सिविल लाइन थाने में 3 सितंबर को AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ FIR दर्ज हुई। आरोप है कि उन्होंने खुद को तलाकशुदा बताकर एक महिला को धोखा दिया।पुलिस के अनुसार, हरियाणा के करनाल जिले के डाबरी गांव में उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया था। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया। हंगामे के बीच पठानमाजरा स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर गाड़ियों में फरार हो गए।”









Users Today : 1694