BREAKING NEWS

Home » Breaking » DIG भुल्लर के बाद कई जिलों में SSP रहे इस अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DIG भुल्लर के बाद कई जिलों में SSP रहे इस अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

डीआईजी भुल्लर की गिरफ़्तारी के बाद पंजाब पुलिस में एक बार फिर से हड़कंप मचा है। इस बाद पंजाब में बड़े पद पर तैनात पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार करने की सूचना है, बताया जा रहा है कि ये अधिकारी पंजाब के कई जिलों में बतौर एसएसपी पद पर तैनात था जिसको सोमवार को ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस में बतौर AIG रैंक के अधिकारी रशपाल सिंह को जालंधर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस अधिकारी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वो अमृतसर से जालंधर आ रहा था जहां ब्यास के पास ट्रैप लगाकर बैठी एसटीएफ़ टीम ने उसे गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उनके द्वारा दर्ज करवाएँ गए एक झूठे पर्चे के मामले में उनको गिरफ्तार किया गया है। रशपाल सिंह बतौर एसएसपी पंजाब के कई जिलों में तैनात रह चुके हैं।