BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » जालंधर में इस जगह बिकेंगे दीवाली पर पटाखे

जालंधर में इस जगह बिकेंगे दीवाली पर पटाखे

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

दीवाली पर बल्टन पार्क में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगने के बाद अब नई जगह फाईनल की गई है। नगर निगम द्वारा पटाखा मार्किट के लिए नई जगह बेअंत सिंह पार्क, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट के लिए जारी एन.ओ.सी. के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा पुलिस कमिश्नर जालंधर को पॉलिसी और नियम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

नगर निगम की पहली एन.ओ.सी. के अनुसार जालंधर में 2 अलग- अलग स्थानों पर पटाखा मार्किट लगाने के लिए जगह निश्चित की गई थी।

अब नगर निगम द्वारा नई जगह बेअंत सिंह पार्क इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट लिए एन.ओ.सी. जारी की गई है। इस एन.ओ.सी. के अनुसार डिप्टी कमिश्नर द्वारा पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर पंजाब सरकार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (तकनीकी शाखा) पंजाब की पॉलिसी में दर्ज हिदायतों और एक्सप्लोसिव एक्ट एवं नियम 2008 के उपबंधों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।