BURNING NEWS✍️
सोशल मीडिया में वायरल होते इस वीडियो को अगर आप देख लें, तो आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं. एक विशालकाय मछली अपनी ट्रेनर को किस तरह निगल जाती है, यह दृश्य डराने वाला है. वीडियो की शुरुआत में तो मछली ट्रेनर की बात मानती है, लेकिन उसके बाद वह उसके दांतों के बीच होती है
सच नहीं, एआई जेनरेटेट है वीडियो
इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसकी सत्यता की जांच की गई, तो यह पाया गया कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है. जेसिका रैडक्लिफ नाम की कोई मरीन ट्रेनर कहीं मिली नहीं, ना ही इस तरह ओर्का मछली द्वारा किए गए हमले से संबंधित कोई सूचना कहीं से मिली. इससे यह स्पष्ट होता है कि यह वायरल वीडियो पूरी तरह से काल्पनिक है और इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।
खतरनाक है एआई टेक्नोलॉजी
एआई वीडियो की टेक्नोलॉजी जितनी मजबूत है, उतनी ही खतरनाक यह सोसाइटी के लेिए साबित होती जा रही है. एआई वीडियो के दुरुपयोग को रोकना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे ना सिर्फ गलत सूचना का प्रसार होता है, बल्कि कई बार भ्रम की स्थिति भी बन जाती है. यही वजह है कि दुनिया भर में इसके लिए कड़े कानून और फैक्ट-चेकिंग टूल बनाने की कोशिश जारी है।









Users Today : 854