BREAKING NEWS

पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर उठाए सवाल
Home » Punjab » पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आज जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर अमृतसर से मां वैष्णो देवी के दरबार कटरा जाने के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भाजपा के कई नेता मौजूद थे। इससे पहले सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर वंदे भारत एक्सप्रेस का सभी ने स्वागत किया।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देश वासियों को दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से अमृतसर से मां वैष्णो देवी के दरबार कटरा जाने के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई है।

सुशील रिंकू ने कहा कि 11 अगस्त से आम लोग इसमें सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन उत्तर रेलवे के तहत चलेगी और मंगलवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। अमृतसर से कटरा का सफर सिर्फ 5 घंटे 35 मिनट में पूरा होगा, जिससे श्रद्धालुओं को तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला विकल्प मिलेगा।

सुशील रिंकू ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 26405/26406 होगा और इसका रूट अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी होकर कटरा तक होगा। इससे पहले दिल्ली-कटरा और कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं, जो यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय साबित हुई हैं।

सुशील रिंकू ने कहा कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से अमृतसर और आसपास के जिलों से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा काफी आसान और तेज हो जाएगी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब खासकर जालंधर के लोगों को बड़ी सौगात बताया है। ट्रेन रवांगी में साथ में केडीभंडारी, मनोरंजन कालिया, राकेश राठौड़, शीतल अंगुराल, सर्बजीत मक्कड़, जगबीर बराड़, जिला प्रधान सुशील शर्मा, अशोक सरीन हिक्की, राजीव दुग्गल,राजेश  कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, अमरजीत सिंह अमरी, अजय बब्बल, तलविंदर सोई, सरताज सिंह, अमित संधा, साथ में माजूद थे।