BREAKING NEWS

पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर उठाए सवाल
Home » Crime » TANISHQ के शोरूम में 25 करोड़ रूपए की लूट,स्टाफ को बनाया बंधक

TANISHQ के शोरूम में 25 करोड़ रूपए की लूट,स्टाफ को बनाया बंधक

BURNING NEWS✍️
सोने के गहनों के शोरूम में बड़ी लूट की घटना सामने आई है, 
बिहार के आरा में दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ रुपये के गहनों की लूट की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. करीब 8-10 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने शोरूम के स्टाफ को बंधक बनाकर 30 मिनट तक लूटपाट की और ज्वेलरी से भरे बैग लेकर फरार हो गए. इस घटना का पूरा वीडियो CCTV में कैद हो गया।

बिहार के आरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया.  शहर के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से करीब 25 करोड़ रुपये के गहनों की लूट कर अपराधी फरार हो गए. 8-10 की संख्या में आए बदमाशों ने 30 मिनट तक तांडव मचाया और शोरूम में मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि आरा-छपरा मुख्यमार्ग पर बबुरा के पास अपराधी और पुलिस में मुठभेड़ हुई. जिसमें दो बदमाश जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.