BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » रिहायशी इलाके में चल रही थी नाजायज फैक्ट्री, मालिक की लापरवाही से मज़दूर को लगा करंट,हुई मौत

रिहायशी इलाके में चल रही थी नाजायज फैक्ट्री, मालिक की लापरवाही से मज़दूर को लगा करंट,हुई मौत

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में रिहायशी इलाके में चल रही नाजायज फैक्ट्री में एक मज़दूर की मौत हो गई है हालाँकि मामले को दबाने का पूरा ज़ोर तोड़ लगाया जा रहा है पर फ़िलहाल मृतक के परिजनों के आने के बाद ही अगली करवाई होगी, वहीं फैक्ट्री मालिक खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ज़ोर लगा रहा है जबकि फैक्ट्री में लटक रही नंगी तारों से करंट लगने से मज़दूर की मौत होने की बात सामने आई है, इतना ही नहीं अवतार नगर रोड पर जिस जगह से फैक्ट्री है वो इलाक़ा भी रिहायशी है जो फैक्ट्री रिहायशी इलाके में नाजायज चल रही थी जिस पर प्रशासन ने पहले तो कोई कारवाई नहीं की पर बाद में हादसा होने के बाद से फैक्ट्री मालिक पर कारवाई होना अनिवार्य है। फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए थाना पाँच की पुलिस ने हिरासत में लिया था पर बाद में सिफारिशें के ज़ोर ने उसे छुड़ा लिया। घटना के बाद इलाके के लोग भी इस फैक्ट्री को बंद करवाने के लिए प्रशासन से माग करने लगे हैं बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में NICOL पेंट के साथ कई तरह के केमिकल तैयार किए जाते थे जो सब नाजायज तौर पर चल रहे थे इस फैक्ट्री को बंद करवाने के लिए आप प्रशासन से मांग की जा रही है ताकि किसी ओर की जान ना जाएँ।