BREAKING NEWS

कांग्रेस अपना 2017 का घोषणापत्र पेश करे, बताएं कितने वादे पूरे किए: कुलदीप सिंह धालीवाल हम सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नितिन कोहली ने महिला दिवस समारोह का आयोजन किया, जालंधर में सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया विजिलेंस ने 8 हजार रिश्वत लेते जालंधर में भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को किया गिरफ्तार शेयर बाज़ार में हाहाकार-14 लाख करोड़ डूबे,तेल की क़ीमतों में उछाल
Home » Breaking » दिल्ली की मुख्यमंत्री भगवान हनुमान को माथा टेकने के बाद लेंगी शपथ,फिर जाएगी माँ यमुना का आशीर्वाद लेने

दिल्ली की मुख्यमंत्री भगवान हनुमान को माथा टेकने के बाद लेंगी शपथ,फिर जाएगी माँ यमुना का आशीर्वाद लेने

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आज शपथ ग्रहण करने से पहले हनुमान मंदिर गई जहां उन्होंने भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया ओ  बाद में सीधा शपथ ग्रहण करने पहुंचेगी। जिसके बाद वो माँ यमुना नदी  का भी आशीर्वाद लेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वो शीश महल में नहीं रहेंगी उसे जनता के सुपुर्द करेगी। वहीं दिल्ली सरकार में बनने वाले मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए है।

दिल्ली की बीजेपी सरकार में आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ छह नेता दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि प्रवेश वर्मा,  विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, मनजिंदर  सिरसा जैसे बड़े नेता मुख्यमंत्री पद से वंचित रह गए। इनकी जगह रेखा गुप्ता को प्राथमिकता दी गई है। चर्चा है कि प्रवेश वर्मा को दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की कुर्सी दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर वर्मा को उपमुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई भी दे दी थी, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया। इससे इनके नाम की चर्चा तेज हो गई है।