BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » featured » देश में ख़त्म हो जाएँगे टोल प्लाज़ा! नितिन गडकरी का ऐलान

देश में ख़त्म हो जाएँगे टोल प्लाज़ा! नितिन गडकरी का ऐलान

BURNING NEWS✍️

देश में टोल प्लाजा का झंझट अब ख़त्म होने जा रहा है, टोल टैक्स को लेकर केंद्र सरकार बड़ा फैसला लेनेवाली है। इसका संकेत खुद केद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिया है। उन्होंने कहा है कि टोल टैक्स को लेकर लोगों की जो भी शिकायत है, उसे आने समय में पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।

टोल को लेकर लाएंगे नई स्कीम

उन्होंने कहा कि ‘हमारा अध्ययन पूरा हो गया है। हम जल्द ही ऐसी स्कीम लाएंगे कि सभी लोगों को टोल से एक प्रकार से तकलीफें खत्म हो जाएंगी।’ हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया, लेकिन कहा, ‘पर मैं जल्द ही स्कीम जारी करके इसे खत्म करूंगा।’

सैटेलाइट से जोड़ा जाएगा फास्टैग

केंद्रीय मंत्री ने टोल कलेक्शन के तरीके में भी बदलाव के संकेत दिए हैं। जब टोल टैक्स के लिए बार-बार रुकने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘देखिए 99 फीसदी फास्टैग हैं। रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी कहीं।’ उन्होंने संकेत दिए हैं कि इसे सैटेलाइट से जोड़ने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार कई नीतियां जारी करेगी।