BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » ख़ुशख़बरी-पंजाब में इस तारीख से मिलेंगे 1 हज़ार रूपए महिलाओं को

ख़ुशख़बरी-पंजाब में इस तारीख से मिलेंगे 1 हज़ार रूपए महिलाओं को

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के तुरंत बाद ही पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार एक्शन मोड में दिखाई देगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10 फरवरी को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें महिलाओं को एक हजार रुपये आर्थिक मदद पर फैसला हो सकता है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय में होगी।

इसके अलावा सरकार की ओर से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और कर्ज के जाल से बाहर निकालने की दिशा में नियुक्त किए वित्तीय सलाहकारों की ओर से बनाए गए एक्शन प्लान की रिपोर्ट भी इस कैबिनेट बैठक में पेश की जा सकती है। बैठक में नए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर निर्णय हो सकते हैं। यहां तक कि 14 फरवरी को चंडीगढ़ में किसानों और केंद्र के बीच एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी सहित 16 प्रमुख मांगों को पूरा करने की मांग पर सरकार अपना पक्ष भी तैयार कर सकती है, क्योंकि वर्ष 2024 फरवरी में किसानों के साथ हुई तीन दौर की बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद मध्यस्थ के तौर पर नजर आए थे। ऐसे में एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे किसानों के पक्ष को सुनने के बाद कहीं न कहीं केंद्र प्रदेश सरकार से भी इस मुद्दे पर जमीनी रिपोर्ट तलब कर सकता है। कैबिनेट की बैठक को लेकर मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से सभी मंत्रियों और उनके विभाग के प्रमुखों को एजेंडे के लिए संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।