The specified slider is trashed.

Home » Breaking » भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर बल्लेबाज करेंगे सांसद के साथ शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर बल्लेबाज करेंगे सांसद के साथ शादी

BURNING NEWS✍️

भारतीय टीम के मशहूर क्रिकेटर जल्द ही शादी के बंधन में बँधने जा रहे है, शादी भी वो मौजूदा सांसद के साथ करेंगे। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का यूपी के मछली शहर से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज से रिश्ता पक्का हुआ है। दोनों जल्दी ही सगाई और फिर शादी करने वाले हैं।

हालांकि, रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह और भाई सोनू सिंह ने रोका और सगाई की खबरों से इनकार किया है। जबकि उनके करीबी रिश्ता पक्का बता रहे हैं।

रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वे 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराया था। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछली शहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।