BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » featured » जालंधर में पार्षद के चुनाव लड़ने वाली महिला के पति पर FIR

जालंधर में पार्षद के चुनाव लड़ने वाली महिला के पति पर FIR

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

नगर निगम चुनाव के बाद पुलिस ने पार्षद की टिकट पर चुनाव लड़ने वाली महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  जालंधर  के नकोदर  के वार्ड-1 से अकाली दल (Akali Dal) की टिकट पर पार्षद चुनी गई महिला के पति अमरजीत सिंह के खिलाफ नकोदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
महिला पार्षद के पति पर एक व्यक्ति की जगह पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप है। उक्त शिकायत जालंधर ग्रामीण पुलिस के नकोदर थाने में दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अमरजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

दुकान पर कब्जे की कोशिश

जालंधर के नकोदर कस्बे के मोहल्ला टंडन में रहने वाले सुनील कुमार ने कहा कि नकोदर के दखनी अड्डा में उनकी कंप्यूटर की दुकान है। जहां पर वह पिछले काफी समय से काम कर रहे थे। सुनील कुमार ने कहा- मोहल्ला शेरपुर निवासी पार्षद के पति अमरजीत सिंह ने उनकी दुकान पर कब्जे की कोशिश की और जबरन दुकान खाली करवाना चाहा।