The specified slider is trashed.

Home » Breaking » पंजाबी युवक की कैनेडा में घिनौनी करतूत,पुलिस ने लिया हिरासत में

पंजाबी युवक की कैनेडा में घिनौनी करतूत,पुलिस ने लिया हिरासत में

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

कनाडा की  पुलिस ने एक पंजाबी युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी गिरफ़्तारी के बाद कई अपराधिक मामलों के ख़ुलासे हुए है। युवक पर 3 महिलाओं से रेप का आरोप है। सभी घटनाएं इसी महीने की हैं। आरोपी राइडशेयर ऑपरेटर बनकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और फिर उन्हें सुनसान जगहों पर ले जाकर रेप करता।

गिरफ्तार युवक की पहचान अर्शदीप सिंह (22) के रूप में हुई है। युवक दिसंबर 2022 में स्टडी वीजा पर पंजाब से कनाडा आया था। वह कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रह रहा था।मामले को सुलझाने के लिए पील और याक पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि युवक बीच-बीच में पंजाबी में बात करता था। जिसके बाद पुलिस ने पंजाबी मूल के युवक से पूछताछ शुरू की। कल (27 नवंबर) पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

जानें कब-कब की घटनाएं
8 नवंबर, 2024 – सुबह करीब 7:00 बजे (कनाडाई समयानुसार), एक महिला बस स्टॉप (काउंट्राइड ड्राइव और ब्रूमली रोड, ब्रैम्पटन) पर खड़ी थी। एक काले रंग की 4-डोर सेडान कार के ड्राइवर ने खुद को राइडशेयर ऑपरेटर के रूप में पेश किया। महिला को वॉन शहर (हाईवे 27 और नैशविले रोड) ले गया। महिला के साथ जबरदस्ती रेप किया।

एक घंटे में दूसरी महिला से की वारदात
उसी दिन सुबह 7.45 बजे, एक और महिला गोर्रिज क्रिसेंट और वाया रोमानो वे (ब्रैम्पटन) के बस स्टॉप पर थी। आरोपी उसे हाईवे 50 (गोर रोड के दक्षिण में) ले गया। उसका यौन उत्पीड़न किया।

16 नवंबर, 2024 – सुबह करीब 6:45 बजे, एक महिला एयरपोर्ट रोड और हंबरवेस्ट पार्कवे (ब्रैम्पटन) के पास एक बस स्टॉप पर खड़ी थी। आरोपी महिला को काउंट्राइड ड्राइव (एयरपोर्ट रोड के पास) ले गया। महिला के साथ जबरदस्ती रेप किया।

आरोपी के खिलाफ 3 मामले दर्ज, कोर्ट में पेश
आरोपी के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए हैं। यौन उत्पीड़न, हथियार से यौन उत्पीड़न, गला घोंटकर यौन उत्पीड़न, डकैती और धमकी की धाराएं जोड़ी गई हैं। आरोपी को ब्रैंपटन के ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी और के पास इस आरोपी से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे।