BREAKING NEWS

Home » featured » जालंधर के मशहूर बिल्डर ने किया नगर निगम से करोड़ों का धोखा, मामला दर्ज

जालंधर के मशहूर बिल्डर ने किया नगर निगम से करोड़ों का धोखा, मामला दर्ज

BURNING NEWS RAJESH SHARMA 

जालंधर के मशहूर बिल्डर ने करोड़ों रूपए का चूना लगाकर जहां नगर निगम को नुक़सान पहुंचाया वहीं उसने दुकान बेचकर ख़रीददार को भी ठग लिया। दिलकुशा मार्केट में होटल प्लाजा के साथ नाजायज दुकानें बनाने वाले गगन कपूर पर सिटी सकेयर बिल्डिंग का नक़ली कंपलीशन सर्टिफ़िकेट जारी करने आरोप लगा था जिसके बाद पुलिस जाँच में सर्टिफ़िकेट नक़ली निकला ओर पुलिस ने अब गगन कपूर पर मामला दर्ज कर लिया है। मास्टर तारा सिहं नगर निवासी अमित अरोड़ा की शिकायत पर ये कारवाई हुई है। जिसके बाद पुलिस ने चार दुकानें बेचने के बाद उनका नक़ली कंपलीशन सर्टिफ़िकेट बनाकर उसे वाटसएप पर भेजने वाले गगन कपूर, अविनाश कपूर,अंकुर मरवाहा पर मामला दर्ज कर लिया है जो सभी फरार हैं।