BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » सब-इंस्पेक्टर को उसी के थाने में रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार, आरोपी बोला DSP मेरे साथ मिला हुआ है

सब-इंस्पेक्टर को उसी के थाने में रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार, आरोपी बोला DSP मेरे साथ मिला हुआ है

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

नशा तस्करों को एक दिन तक अवैध हिरासत में रखने और अपनी वर्दी  का गलत इस्तेमाल करने के मामले में लुधियाना एसटीएफ के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के साथ साथ उसका साथ देने वाले प्राइवेट व्यक्ति नरिंदर सिंह और अवतार सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी गुरमीत सिंह से पूछताछ कर उसके दोनों साथियों का पता लगाने में जुटी है। वहीं सब इंस्पेक्टर ने डीएसपी रहे सतविंदर सिंह विर्क पर आरोप लगाए और कहा कि डीएसपी ने ही तस्करों को अवैध हिरासत में रख बाद में छोड़ा है। सीनियर अधिकारियों ने अभी तक इस बात को लेकर जवाब नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है।
एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को आरोपी सब इंस्पेक्टर ने 17 सितंबर को पटियाला के गांव घग्गा निवासी चरणजीत सिंह चन्नी और रणवीर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों को किसी लोकेशन से गिरफ्तार कर दूसरी लोकेशन के बारे में डीएसपी विर्क को जानकारी दी। तलाशी के दौरान उनसे अफीम बरामद की गई। एक दिन हिरासत में रखने के बाद सब इंस्पेक्टर ने अगले दिन दोनों के खिलाफ मोहाली स्थित एसटीएफ के थाने में मामला दर्ज करवा दिया।